‘इस विजन में-----अधिक है’ - पंक्तियों में नगरीय संस्कृति के प्रति कवि का क्या आक्रोश है और क्यों?

इन पंक्तियों के माध्यम से कवि ने अपना आक्रोश प्रकट किया है| कवि पंक्तियों के माध्यम से शहर के लोगों के सिर्फ मतलब के लिए कायम किये गए रिश्तों पर प्रहार करना चाहता है| कवि का उनका मानना है कि नगरीय संस्कृति लोगो को लालची बना देती है परन्तु गाँव के लोग इतने स्वार्थी नहीं होते है| गाँव के लोगों के बीच एक दूसरे के प्रति सच्चा प्रेम है, सच्ची सहानुभूति है। गाँव से विपरीत शहर के लोगों में स्वार्थी प्रवृति अधिक देखने को मिलती है| इन्हीं सब कारणों के मद्देनजर कवि ने नगरीय संस्कृति के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त किया है-

1- कवि के अनुसार नगरीय लोग प्रेम और सौंदर्य से बहुत दूर हो चुके हैं।


2- उनका मानना है कि नगरीय लोगो में मानवता नहीं बची है।


3- शहरों में लोग प्रकृति से दूर होते जा रहे है एवं वह अपनी संस्कृति से भी दूर हो रहे है।


1